फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमानी एक्वेरियम खुला आम जनता के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शीतजल मत्स्यकीय अनुसंधान निदेशालय भीमताल का हिमानी एक्वेरियम मंगलवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया। इसका अनावरण पद्मश्री डा. यशोधर मठपाल ने किया। संस्थान के निदेशक डा. देवाजीत शर्मा ने कहा कि आम जनता के आने से इस एक्वेरियम में रंगीन मछलियों के पालन एवं उनके संरक्षण के प्रसार में सहायता मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को मछलियों के बारे में रोचक जानकारियां मिलेंगी। एक्वेरियम देखने का शुल्क 10 रुपये रखा गया है। सोमवार से शनिवार तक प्रात: 10 से 5 बजे तक एक्वेरियम खुला रहेगा। लोग यहां से रंगीन मछलियों के बीज भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें