फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकर्मी को फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन की स्थानीय शाखा ने पिथौरागढ़ महाप्रबंधक कार्यालय के कनिष्ठ सहायक गोविंद सिंह डीनिया को फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों का कहना है कि डीनिया के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से व्यक्ति ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी है। इससे कर्मचारियों में भय और आक्रोश है।
विज्ञापन


कहा कि कर्मचारियों का मनोबल बनाए रखने के लिए धमकी देने वाले व्यक्ति की जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई होनी जरूरी है। यदि शीघ्र उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो कुमाऊं मंडल के समस्त शाखाओं के कर्मचारी महाप्रबंधक कार्यालय पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करेंगे। मंडलीय कार्यकारिणी द्वारा आंदोलन किया जाता है तो रानीखेत शाखा के कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। ज्ञापन देेने वालों में अध्यक्ष विपिन चंद्र उपाध्याय और सचिव बसंत बिष्ट सहित तमाम पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें