फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन की दुकानों में मिलेगा ग्रेड ए चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं के 10.14 लाख उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सामान्य चावल की जगह ग्रेड ए चावल दिया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से भारतीय खाद्य निगम को तीन करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इसके एवज में एफसीआई जनवरी का 88 हजार क्विंटल चावल विभाग को देगा।
विज्ञापन

सोमवार से एफसीआई से कमलुवागांजा, मंडी स्टेट पूल और पीडीएस गोदाम में भारतीय खाद्य निगम से चावल की आपूर्ति शुरू हो गई है। सरकार राशन कार्ड धारकों को अब तक सामान्य चावल ही उपलब्ध कराती थी। चावल घोटाला खुलने के बाद शासन ने कमीशन एजेंट के लिए धान खरीद नीति उपलब्ध कराई। इस नीति में साफ किया गया था कि किसानों को इस बार चेक और आरटीजीएस से भुगतान होगा। इसके बाद दो कमीशन एजेंट को छोड़कर किसी भी कमीशन एजेंट ने विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।
रजिस्ट्रेशन नहीं होने से सरकार के पास उपभोक्ताओं को देने के लिए चावल नहीं रह गया। इसे देखते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने भारतीय खाद्य निगम से कुमाऊं मंडल के लिए 88.50 हजार क्विंटल चावल खरीद लिया है। इसके एवज में भारतीय खाद्य निगम को 3.72 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं।
विज्ञापन


कमीशन एजेंट की ओर से धान नहीं खरीदे जाने के कारण चावल की कमी पड़ गई थी, इसे देखते हुए विभाग ने एफसीआई से चावल खरीदने का निर्णय लिया था। जनवरी के लिए 88.50 हजार क्विंटल चावल खरीद लिया गया है। - ललित मोहन रयाल आरएफसी कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें