फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन आज से 26 तक दिन नहीं चलेगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम से मुरादाबाद तक जाने वाली मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन अब सिर्फ लालकुआं तक ही जाएगी। लालकुआं स्टेशन से इस ट्रेन को रामनगर या काशीपुर रूट पर चलाया जाएगा। मुरादाबाद जंक्शन पर लाइनों में काम के चलते रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सुबह 7.20 बजे मुरादाबाद के लिए पैसेंजर ट्रेन जाती है। यह दोपहर के बाद लौटती है। मंगलवार 14 नवंबर से 26 नवंबर तक यह ट्रेन सिर्फ लालकुआं जंक्शन तक ही जाएगी। यहां से ट्रेन को रामनगर या काशीपुर रूट पर चलाया जाएगा। ऐसे में मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को सड़क से यात्रा करनी होगी। काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि यह व्यवस्था 26 नवंबर तक के लिए है। तब तक इस ट्रेन को आवश्यकतानुसार रामनगर और काशीपुर रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें