फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: कड़ी सुरक्षा में आज दाखिल होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन भरे जाएंगे। किसी भी प्रत्याशी का जुलूस कॉलेज के अंदर नहीं जाएगा। नामांकन करने के लिए प्रत्याशी के साथ अनुमोदक और प्रस्तावक को ही कालेज परिसर में प्रवेश करने की छूट होगी। नामांकन के लिए प्रत्याशी मध्य गेट से अंदर प्रवेश करेंगे, बाकी सभी गेट बंद रहेंगे। इधर, कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को बैठक की चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप दिया और नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि नामांकन सुबह दस से दोपहर दो बजे तक होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीसी पंत ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के बाद तीन बजे नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। मंगलवार को कांफ्रेंस हॉल में छात्रसंघ निर्वाचन कार्य के लिए गठित सभी कमेटियों की प्राचार्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवीन भगत, डॉ. एमएस मनोला, डॉ. सीएस जोशी, डॉ. ऊषा मित्तल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. एएस उनियाल, डॉ. एपी सिंह, डॉ. बीआर पंत, डॉ. लीला तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें