रानीखेत। हल्द्वानी में संपन्न सब जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले की टीम पहले स्थान पर रही। टीम ने 15 स्वर्ण सहित कुल 20 पदक जीते। पांच स्वर्ण सहित सहित 13 पदक लेकर बागेश्वर दूसरे स्थान पर रहा। पदक विजेता खिलाड़ियों को अल्मोड़ा जिला ताइक्वांडो संघ शीघ्र सम्मानित भी करेगा।
ब्लैक बेल्ट छटी डान और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेश कुमार तलरेजा ने बताया कि हल्द्वानी में यह प्रतियोगिता नौ और 10 सितंबर को आयोजित हुई। अल्मोड़ा जिले से पियूषा असवाल, रक्षित जोशी, ओम लाल शाह, भाषित मठपाल, हर्षित रावत, सौरव सिंह बिष्ट, आयुष भट्ट, आस्था जोशी, मानवी शाह, राशि, कृष्णा शाह, नेहा भाकुनी, साक्षी नेगी, मृगन्का, पूर्वा ने स्वर्ण जबकि रजत किरौला, वैभव बिष्ट, दीपांशी वर्मा ने रजत पदक, जबकि भूपेश सिंह और यशस्वी भाकुनी ने कांस्य पदक जीते।
शोभित शाह, काव्य तलरेजा कोच थे। कनिका बिष्ट, वीरेंद्र सिंह नेगी आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बागेश्वर की टीम ने पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर बागेश्वर जिले की टीम दूसरे स्थान पर रही। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गदगद अल्मोड़ा ताइक्वांडो संघ शीघ्र ही खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। इधर जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, कमलेश जोशी, प्रभात मेहरा, पूरन सिंह बिष्ट, दुर्गादत्त भट्ट, सुरेश चंद्र जोशी आदि ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।