फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकोनिया चौराहे में जाम से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के सहयोग से लोकनिर्माण विभाग तिकोनिया चौराहे का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण करने जा रहा है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने तिकोनिया चौराहे का अतिक्रमण हटाया। चौड़ीकरण के बाद यहां आठ मीटर सड़क चौड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

तिकोनिया चौराहे में लग रहे जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस चौराहे को बैरिकेट कर बंद कर दिया था। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए नगर निगम ने इस चौराहे के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिए लोकनिर्माण विभाग से प्रस्ताव बनाने को कहा था। लोकनिर्माण विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर सौंपा गया है। चौराहे से 110 मीटर लंबाई की सड़क को आठ मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव किया गया है। जिसकी लागत 50 लाख रुपये बताई गई थी। अतिक्रमण हटाने की बात कही तो सोमवार को नगर निगम की टीम ने तिकोनिया चौराहे का अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सालों से जमे दुकानदारों के कब्जे भी हटाए गए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के एई पीएस बिष्ट, नगर निगम के टीएस विजेंद्र चौहान, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें