फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीवर लाइन बिछाने के लिए दूसरे चरण का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए जल निगम ने द्वितीय चरण का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया है। जल निगम की अधिशासी अभियंता पल्लवी चौधरी ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए सात, आठ और नौ वार्डों समेत शहर से सटे शंकरपुर गांव को भी शामिल किया गया है। भविष्य में शहरी क्षेत्र के विकास को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बताया कि इसके लिए 22 करोड़ 74 लाख रुपये की डीपीआर भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें