जिले में सींचपाल पद के लिए रविवार को 27 केंद्रों पर हुई परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गई। 7705 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5352 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 13057 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेजे गए थे।
एसडीएम एपी वाजपेई ने बताया कि जिले में कोई नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। बताया कि सभी सेंटरों की आंसर सीट जिला कोषागार में डबल लॉक में रखवा दी गई है। ब्यूरो
बसों में उमड़ी भीड़
परीक्षा समाप्त होने के बाद नैनीताल, भीमताल, रुद्रपुर, सितारगंज और कई क्षेत्र से आए अभ्यर्थियों में घर जाने की जल्दी दिखी। इस दौरान बसों में भीड़ उमड़ गई। परीक्षार्थियों को नैनीताल, भीमताल, सितारगंज, किच्छा, रामनगर जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।