रामनगर। सिंचाई भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए रामनगर में सिंचाई भूमि पर किए गए करीब 735 बड़े और छोटे अतिक्रमण को चिह्नित किया है। विभाग ने सर्वे रिपोर्ट विभाग ने शासन को भेज दी है। शासन से अनुमति मिलते ही विभाग अतिक्रमण को हटाएगा।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत माह अवैध कब्जों की सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई थी। बताया कि कानिया, छोई, ढिकुली समेत रामनगर क्षेत्र में 735 अवैध कब्जे चिह्नित किए गए। सर्वे में पता चला कि अतिक्रमणकारियों ने सिंचाई की 2.09 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा किया है। बताया कि शासन से अनुमति मिलते ही कब्जा हटा दिया जाएगा।