फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि: दोबारा जारी किए प्रोफेशनल कोर्सों के रिजल्ट

विज्ञापन
result - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की नई नियमावली के अनुसार बनाए गए सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणामों को पुरानी नियमावली के आधार पर संशोधित कर कुमाऊं विश्वविद्यालय को दोबारा जारी करना पड़ा है। कुमाऊं विवि ने सितंबर 2018 में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में एकरूपता लाने के लिए संशोधित नियमावली जारी की थी। दिसंबर 18 में हुई विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संशोधित नियमावली के अनुसार किया था। विद्यार्थियों और कॉलेजों की ओर से कई प्रत्यावेदन आए थे और कहा था कि विद्यार्थियों को नई नियमावली जारी होने से पहले ही प्रवेश दे दिए गए थे। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल से स्वीकृति मिलने के बाद परीक्षा अनुभाग ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परिणामों के पुरानी नियमावली के अनुसार में संशोधन कर जारी किया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परिणामों को संशोधित कर दोबारा जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि : प्रोफेशनल कोर्सों के रिजल्ट दोबारा जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें