किच्छा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से चीनी मिल मैदान में आयोजित किच्छा क्रिकेट लीग मैच में नगला डेरी की टीम ने नार्थ जोन किच्छा की टीम को दो विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
किच्छा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 165 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए नगला की टीम ने 24.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल किया। बाद में क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी और मुख्य अतिथि चंद्रशेखर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
यहां पर दीपक मेहरा, गौरव तिवारी, संदीप तिवारी, श्याम बिष्ट, विवेकदीप सिंह, अनिल ठाकुर, मनोज वर्मा, जियाउररहमान, परविन्दर सिंह, कमलदेव तिवारी, अकरम आदि थे।