फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाहोली यात्रा में बिखरे खुशियों के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र से प्रयास सेवा संस्था की ओर से निकाली गई पारंपरिक महाहोली यात्रा रविवार को रामनगर पहुंची। महाहोली यात्रा में शामिल कलाकारों ने होली गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही अबीर-गुलाल की वर्षा कर होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के साथ ही अपनी संस्कृति को बचाने का भी संदेश दिया गया। महाहोली का नगर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सल्ट के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की अगुवाई में रामनगर पहुंची महाहोली यात्रा में गायक कलाकार कुबेर मनराल, प्रकाश रावत, आशा जोशी, विशाल शर्मा, पुष्कर मेहर सहित कई कलाकारों ने होली गीतों पर अपनी सुंदर प्रस्तुति देते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह होली यात्रा रामनगर के विभिन्न इलाकों से गुजरी। सोमवार को महाहोली यात्रा पीरूमदारा के र्साइं मंदिर से शुरू होकर शाम को चोरपानी क्षेत्र में समाप्त होगी। इसके बाद 19 मार्च को यात्रा फिर से मौलेखाल के लिए रवाना हो जाएगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष हाजी मो. अकरम, आशा बिष्ट, दिनेश हर्बोला, अनिल अग्रवाल खुलासा, विनय पडलिया, लईक अहमद सैफी, अतुल अग्रवाल, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन


महाहोली यात्रा में बिखरे खुशियों के रंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें