फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की कालाबाजारी जारी

विज्ञापन
lpg shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी में गैस की कालाबाजारी बेरोकटोक चल रही है। जिनके पास कालाबाजारी रोकने की जिम्मेदारी है, उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है। सारी व्यवस्था रामभरोसे है। जिला पूर्ति विभाग, गैस एजेंसियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर रोजाना आठ से दस शिकायतें पहुंच रही हैं लेकिन विभाग शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी शहर में रीफिलिंग खुलेआम चल रही है। प्रतिदिन सैकड़ों उपभोक्ताओं की जेब में डाका भी डाला जा रहा है। अधिकतर सिलिंडरों में गैस कम आ रही है। किसी से कुछ कहो तो लड़ाई-झगड़े में उतारू हो जाते हैं। गैस तोल कर भी नहीं दी जाती।
लालडांठ निवासी संजय पाठक ने मुख्यमंत्री पोर्टल में गैस सिलिंडर में गैस कम आने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से नियुक्त जांच अधिकारी ने इसकी जांच की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बयान भी लिए गए लेकिन जांच में क्या हुआ इसकी रिपोर्ट शिकायतकर्ता को नहीं दी गई।
विज्ञापन

आईटीआई निवासी मनोज जोशी ने 15 दिन पहले पूर्ति विभाग के निरीक्षक को फोन कर मंगल पड़ाव के पास अवैध रीफिलिंग की शिकायत की। पूर्ति निरीक्षक ने डीएसओ से शिकायत करने की बात कहकर फोन काट दिया।


जिम्मेदार सुनते नहीं, ऐसे तो होगी ही गैस की कालाबाजारी
रोजाना पहुंच रहीं घटतौली की शिकायतें, अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते


आप भी कर सकते हैं शिकायत
-मुख्यमंत्री तक सेवा समाधान पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते है। 1905 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
- शिकायत है तो वह 8650002575 और 05946-254383 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

तुलवाकर ही लें अपना सिलिंडर
हल्द्वानी। गैस वितरण करने वाले से अपना सिलिंडर तुलवाकर लेना चाहिए। गैस वितरण करने वाले के पास वजन कांटा होना चाहिए। हल्द्वानी गैस एजेंसी के मैनेजर रवि मेहरा के अनुसार प्रत्येक गैस वितरण वाहन में दो तरह के वजन कांटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें