फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 बेड के अस्पताल की डीपीआर को मिली मंजूरी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीबीएस की सौ सीटों को बढ़ाकर 150 करने के लिए बनने वाले 150 बेड के अस्पताल की डीपीआर फाइनल हो गई है। अप्रैल तक अस्पताल के निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। प्राचार्य के अध्याचन भेजने के साथ ही सुपर स्पेशलिस्ट पद पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की अभी सौ सीटें हैं। सौ सीटों को बढ़ाकर 150 किया जाना है। एमसीआई मानकों के तहत 550 बेड के अस्पताल का भी विस्तार करना होगा और 150 बेड का अस्पताल और बनाना होगा। नया अस्पताल बनाने के लिए प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा की बृहस्पतिवार को सचिव चिकित्सा-शिक्षा नितेश झा के साथ बैठक हुई। बैठक में टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग में बनने वाले 150 बेड के अस्पताल की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। सात करोड़ के प्रोजेक्ट से अस्पताल के अलावा लैब भी बनेगी। डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि मार्च तक धनराशि मिल जाएगी और अप्रैल से अस्पताल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।


150 बेड के डीपीआर को मिली मंजूरी
सुपर स्पेशलिस्ट की नियुक्ति के लिए सचिव को अध्याचन भेजेंगे प्राचार्य
अप्रैल से शुरू हो जाएगा काम, एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाई जानी है

भर्तियों के लिए निकाला विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है। हाल ही में हुए साक्षात्कार के बाद 11 नए असिस्टेंट प्रोफेसर संविदा पर राजकीय मेडिकल कालेज में नियुक्ति किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि दो प्रोफेसर, तीन एसोसिएट प्रोफेसर और 20 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए विज्ञापन निकाला गया है और देहरादून में साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन


एमआरआई मशीन हुई ठीक
हल्द्वानी। आठ दिन से खराब पड़ी एमआरआई मशीन बृहस्पतिवार को ठीक हो गई। हालांकि अभी एसी के एक पाइप में लीकेज होने के कारण मरीजों के एमआरआई मशीन चल नहीं सकी। सूत्रों की मानें तो एमआरआई मशीन के लिए 24 घंटे चिलर प्लांट चलना जरूरी है। मशीन ठीक होने के बाद एसी पाइप में लीकेज से दिक्कत आ रही है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि एसी पाइप में लीकेज ठीक होने पर मशीन शुक्रवार से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें