पतलोट (नैनीताल)। पतलोट-खनस्यू काफली मार्ग मंगलवार को तीन बार खोला गया। सुबह 10 बजे तक यातायात के खुला रहा। दिन करीब 12 बजे भी वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते लोनिवि ने मोटर मार्ग को थोड़ी देर खोला। इसके बाद शाम को 4:30 बजे के बाद सड़क को खोला गया। अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। बरसात से पहले ओखलकांडा क्षेत्र की अधिकांश सड़क का सुधारीकरण कार्य होना जरूरी है। इससे क्षेत्र के दर्शनीय स्थलों हरीशताल, लोहाखाम मंदिर, कौडार में पशुपति नाथ मंदिर, लोकचूली मंदिर, सिद्धदेव मंदिर, देवगुरु मंदिर, कुंडल में आमा मंदिर, अधोड़ा-डुंगरी में रानीकोट की गुफाओं, ब्यानधूरा शक्तिपीठ और रीठा साहिब गुरुद्वारे आदि का मार्ग सुगम हो जाएगा।
मंगलवार को तीन बार ही खुल सका पतलोट-खनस्यू मार्ग