फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी से गिरकर घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। क्षेत्र में रविवार को एक स्कूटी सवार महिला सिर के बल गिर गई। उसे गंभीर हालत में परिजन 108 एंबुलेंस से पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खीमा देवी (47) पत्नी सतीश चंद्र निवासी मज्यूली पहाड़पानी दोपहर को शहर फाटक की ओर अपने देवर धरमपाल के साथ स्कूटी से जा रही थी। बताया गया कि पहाड़पानी से थोड़ी दूर आगे प्रेम नगर के पास अचानक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल सड़क पर गिर गई। गंभीर हालत में घायल होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी पदमपुरी पहुंचाया, जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में डॉ. जयमाला, डॉ. हिमांशु कांडपाल, डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि खीमा देवी की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजन महिला के शव लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन


स्कूटी सवार महिला की सिर के बल गिरने से मौत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें