फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने बनाया एक और रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इस बार ठंड रोज नए रिकार्ड बना रही है। पिछले 11 वर्षों में शुक्रवार/शनिवार की रात सबसे ठंडी रही तो शनिवार का दिन भी सबसे ठंडा रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। साथ ही एक और दो जनवरी को मुक्तेश्वर और नैनीताल में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से एक डिग्री कम था। शुक्रवार/शनिवार की रात ठंड ने नया रिकार्ड बनाया और न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शुक्रवार को धूप होने के बावजूद शीतलहर के कारण गलन ने दिनभर बेहाल किया। शाम को ठंड में और अधिक इजाफा हो गया। दूसरी ओर मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। जबकि मुक्तेश्वर में बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात -4.5 डिग्री सेल्सियस था और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम था। देहरादून में अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात और शुक्रवार के दिन के मुकाबले शुक्रवार/शनिवार की रात और शनिवार को तापमान में वृद्धि हुई। नई टिहरी में भी शनिवार को तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार/शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि ठंड ने नया रिकार्ड बना दिया है। रविवार से कुछ राहत मिलेगी और तापमान में वृद्धि होगी। एक और दो जनवरी को नैनीताल और मुक्तेश्वर में भी बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन जनवरी तक दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंड ने बनाया एक और रिकार्ड
11 वर्षों में शुक्रवार/शनिवार की रात और शनिवार का दिन रहा सबसे सर्द
अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री सेेल्सियस रहा
शीतलहर के कारण गलन ने किया बेहाल, आज से राहत मिलने की उम्मीद
एक और दो जनवरी को नैनीताल और मुक्तेश्वर में भी बर्फबारी की संभावना



वर्ष अधिकतम तापमान/तिथि न्यूनतम तापमान/तिथि
2017 28.5 (10 दिसंबर) 4.2 (31 दिसंबर)
2016 27.0 (01 दिसंबर) 3.1 (20 दिसंबर)
2015 28.6 (01 दिसंबर) 1.1 (25 दिसंबर)
2014 27.5 (01 दिसंबर) 1.3 (11 दिसंबर)
2013 26.9 (08 दिसंबर) 1.6 (27 दिसंबर)
2012 26.6 (10 दिसंबर) 1.1 (29 दिसंबर)
2011 29.0 (02 दिसंबर) 0.3 (23 दिसंबर)
2010 27.3 (08 दिसंबर) 0.6 (28 दिसंबर)
2009 26.0 (02 दिसंबर) 0.8 (24 दिसंबर)
2008 26.7 (02 दिसंबर) 4.0 (29 दिसंबर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें