फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क जमा करने को खोला पोर्टल

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पोर्टल खोल दिया है। इससे सेमेस्टर परीक्षा दे रहे 300 से अधिक विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर, स्नातकोत्तर की प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 नवंबर से शुरू हुईं। परीक्षाओं के दौरान 300 से अधिक ऐसे विद्यार्थी चिन्हित हुए थे, जिन्होंने कुमाऊं विवि के पोर्टल पर सर्वर डाउन होने की वजह से परीक्षा शुल्क जमा नहीं हो सका था। इस पर कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की समस्या बताने पर विवि ने परीक्षा शुल्क जमा करने से वंचित विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठाने की अनुमति दे दी थी। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने बताया कि कुमाऊं विवि ने सत्र 2018 में स्नातकोत्तर एवं स्नातक के वे परीक्षार्थी जो ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा शुल्क (स्नातक 570 एवं स्नातकोत्तर 620 रुपये) जमा नहीं कर पाए थे। प्रवेश पत्र में परीक्षा शुल्क जमा नहीं दर्शाया गया है, ऐसे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने को विवि ने पोर्टल खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं है वे शीघ्र परीक्षा शुल्क जमा कर दें अन्यथा उनका परीक्षाफल विवि द्वारा रोक दिया जाएगा। परीक्षा प्रभारी डॉ. नवीन भगत ने बताया कि 24 दिसंबर से बीएड की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन



एमबी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने को खोला पोर्टल
300 से अधिक परीक्षार्थियों का जमा नहीं हो सका था परीक्षा शुल्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें