सितारगंज। एक्टू के प्रदेश महामंत्री केके बोरा ने मजदूर वर्ग के बुरे हालातों के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। रविवार को उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के सभागार में आयोजित सम्मेलन में बोरा ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
भाजपा सरकार ने न्यूनतम वेतन 18 हजार करने की सातवें वेतन आयोग के निर्णय को प्राइवेट सेक्टर में लागू नहीं किया। बताया कि रक्षा, रेल, बैंक, बीमा पब्लिक सेक्टर की यूनियनों के साथ केेंद्र सरकार विश्वासघात कर रही है। आठ व नौ जनवरी को बैंक, बीमा, रक्षा, रेलवे, केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों की फेडरेशन की हड़ताल में वह भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में पंजाब बेवल लेबर यूनियन के अध्यक्ष बबलू सिंह, क्राफ्ट हाइंज इंप्लाई यूनियन के महामंत्री हरीश सिंह व आईटीडीएल यूनियन के महामंत्री चंदन सिंह ने आठ व नौ जनवरी को होने वाली हड़ताल श्रमिकों से शामिल होने की अपील की है। वहां नगर अध्यक्ष बच्ची सिंह, मोहन सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, पूरन सिंह, दिनेश शाह, आशा देवी, मनोज भंडारी, सुंदर राम, हरीश सिंह आदि थे।