फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन टावर का काम बंद होने से विधायक राम सिंह कैड़ा ने दिया धरना

विज्ञापन
गांव में मोबाइल टावर लगाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। ल्वाड़ डोबा गौनियारौ में बीएसएनएल टावर लगाने की मांग को लेकर भीमताल क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा जीएम बीएसएनएल के दफ्तर में धरने पर बैठ गए। आरोप है कि उनके समर्थकों ने हंगामा किया और दफ्तर की कुर्सियां पटक दी। हालांकि विधायक ने कुर्सियां पटकने की बात से इन्कार किया है। जीएम ने दो अक्तूबर से टावर का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया तब धरना खत्म किया गया।
विज्ञापन

विधायक राम सिंह कैड़ा शनिवार को आवास विकास स्थित जीएम बीएसएनएल के दफ्तर पहुंचे। कैड़ा समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने जीएम राना अशोक कुमार से कहा कि 2017 में गौनियारौ में टावर लगाने का काम शुरू हुआ था। सात-आठ फावड़े मारकर खुदाई की गई तब से काम अधूरा है। वहीं बीएसएनएल का दावा था कि एक साल में टावर लगाया जाएगा जबकि खुदाई भी पूरी नहीं हो सकी है। आरोप लगाया कि क्षेत्रीय जनता ने कई दफा टावर लगाने की मांग की लेकिन सात साल बीतने के बाद भी टावर लगाने का काम पूरा नहीं हो सका। इधर जीएम भी जमीन पर बैठ गए और सफाई देते हुए कहा कि टावर के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी। विधायक से भी कह दिया कि वह भी जमीन उपलब्ध नहीं करा पाए। बस इतना कहते ही विधायक के समर्थक भड़क गए। समर्थकों ने विधायक के अपमान का आरोप लगाते हुए दफ्तर में रखी कुर्सी पटकने लगे। और जीएम से भिड़ गए। बवाल होने पर विधायक ने समर्थकों को बमुश्किल शांत कराया। फिर विधायक की जीएम से नोकझोंक हुई। इस दौरान दिगंबर सिंह मेहरा, रवि गोस्वामी, केडी रुवाली, पूरन रुवाली, तेज सिंह, ईश्वर सिंह, पीसी भट्ट, दयानंद सनवाल, मयंक, दीपक भट्ट, नवीन भट्ट, नंदू, दीगर सिंह मेवाड़ी, हरीदत्त भट्ट, गोपाल दत्त, हेम गौनियां, संतोष शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, दीपक पनेरूआदि थे।

कोई कुर्सी नहीं पटकी गई। हमने शांति से धरने पर बैठकर टावर लगाने की मांग की। बीएसएनएल की लापरवाही से टावर नहीं लग पा रहा है, क्षेत्रवासी एंबुलेंस के लिए भी 10 किमी चलकर कॉल करते हैं, अगर टावर नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम सिंह कैड़ा, विधायक भीमताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें