गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था ने पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया
हल्द्वानी। गो क्लीन गो ग्रीन लेटस मेक इट हैपन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 11 स्कूलों में चलाए जा रहे स्वच्छ हल्द्वानी सुंदर हल्द्वानी अभियान के तहत सोमवार को रेनबो एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पौधरोपण किया गया। पर्यावरण प्रहरियों ने स्वयं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। यह सभी पौधे आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष पंत ने निशुल्क उपलब्ध कराए। संस्था अध्यक्ष मनोज नेगी ने कार्यशाला में पर्यावरण सिपाहियों को किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कहा कि पर्यावरण सिपाही अच्छा कार्य कर रहे हैं। वह सराहना है। स्कूल की चेयरपर्सन रुचि शर्मा ने कहा कि घरों में जो भी अजैविक कूड़ा है उसे स्कूल में लाएं। कूडे़ का ट्रीटमेंट कर उसे यहां रिसाइकिल किया जाएगा। अभियान में स्कूल की ओर से प्रबंध निदेशक आरके शर्मा, प्रधानाचार्या श्रद्धा बिष्ट, ऋतु बिष्ट, अनमोल राठौर, गो क्लीन टीम के भूपेंद्र बिष्ट, मुकेश बिष्ट, गीता दरम्वाल, अभिनव चौधरी, रेनू मेहता, निवेदिता दुर्गापाल, सुप्रीत कौर आदि थे।
सफाई अभियान चलाया
हल्द्वानी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय से परिवहन निगम तक सफाई अभियान चलाया। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर स्वास्थ्य अधिकारी राहुल लसपाल के साथ संघ ने नगर निगम कार्यालय से परिवहन निगम तक सड़कों, नालियों की सफाई कर कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया। सफाई अभियान के दौरान मौजूद अधिकारियों ने शहर की जनता से शहर को स्वच्छ रखने, शहर को पॉलीथीन मुक्त रखने की अपील की। अभियान में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, रतनलाल, अमोल असवाल, रवि, अनिल भारती, अशोक चौधरी, मुकेश, विशाल, जयप्रकाश, अमरदीप चौधरी, बांकेलाल बिहारी, राजेंद्र, आशीष, अनिल भारती आदि थे।