फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में खुलासा, आकाशीय बिजली के कारण नहीं हुआ था शोष् रूम के बाहर हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विद्युत सुरक्षा विभाग की जांच में रामपुर रोड पर 29 जुलाई को कार शोरूम के बाहर करंट से गार्ड की मौत और दूसरे के घायल होने के मामले की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। ऊर्जा निगम हादसे के लिए बिजली गिरने को कारण बता रहा था, जबकि जांच में इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। यही नहीं निगम ने हादसे में घायल एक गार्ड की बात तक छिपा ली थी। ऐसे में निगम की भूमिका को लेकर सवाल उठ गया है। विद्युत सुरक्षा विभाग ने ट्रांसफार्मर की रखरखाव का विवरण भी तलब किया है।
विज्ञापन

कार शोरूम के बाहर ट्रांसफार्मर के नीचे और ट्रांसफार्मर के नीचे बने गार्ड रूम में ड्यूटी कर रहे गार्ड की करंट लगने से मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। निदेशक विद्युत सुरक्षा विभाग गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि एसडीओ की ओर से दी गई रिपोर्ट में गोलमाल किया गया है। रिपोर्ट घायल दूसरे व्यक्ति का जिक्र नहीं है। जबकि एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। आसपास के लोगों से पता किया गया तो बिजली गिरने की बात सामने नहीं आई है। पांडे ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है और गहनता के साथ हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। दूसरी ओर ईई ग्रामीण अमित आनंद का कहना है कि एई मीटर ने तीन बार मौखिक रूप से गार्ड रूम हटाने के लिए शोरूम के प्रबंधक से कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें