हल्द्वानी। राज्य कर विभाग ने ट्रेनों से आ रहे कर चोरी का माल पकड़ा है। कई नगों में माल की जांच की जा रही है। कर चोरी के पकड़े माल पर हजारों का जुर्माना ठोका गया है।
दिल्ली से आने वाली ट्रेनों से कर चोरी का माल आता है। इसकी सूचना पर सचल दस्ता प्रभारी सहायक आयुक्त शैलजा पाठक के नेतृत्व में दस्ते ने काठगोदाम स्टेशन से कई नग पकड़े हैं। इन नगों की गौलापार स्थित राज्य कर दफ्तर में जांच की गई। अभी तक नगों में हुई जांच में पकड़े गए माल 25-30 हजार का जुर्माना ठोका गया है।
राज्य कर विभाग की कार्रवाई से कर चोरी का माल लाने वालों में खलबली मच गई है। सूत्रों की मानें तो राज्य कर के डर से उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा नग रेलवे से छुड़ाए नहीं है। वहीं चार नग संदिग्ध हालात में पड़े हुए हैं।
अभी तक पकड़े गए माल पर 25-30 हजार का जुर्माना लगाया है। अभी पूरे माल की जांच पूरी नहीं हुई, माल की चेकिंग की जा रही है।
- शैलजा पाठक, सचल दस्ता प्रभारी, राज्य कर