फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव की जीत पर भाजपा, कांग्रेस का दावा

विज्ञापन
सहकारिता चुनाव की जीत पर भाजपा, कांग्रेस का दावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले की 52 बहुउद्देश्यीय सहकारी किसान सेवा समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों के साथ ही विभिन्न जिला सहकारी बैंक, उपभोक्ता भंडार, क्रय विक्रय समेत विभिन्न संस्थाओं के लिए संचालकों का निर्वाचन संपन्न हो गया। जिले की 23 साधन सहकारी सहमति में नामांकन नहीं होने से सीटें रिक्त हैं। रानीबाग सहकारी समिति के निष्क्रिय होने से यहां चुनाव नहीं कराया गया।
विज्ञापन


कहीं कांग्रेसी और कहीं भाजपा के बने पदाधिकारी
नामांकन नहीं होने से 23 सदस्य सीटें रह गईं रिक्त
रानीबाग समिति के निष्क्रिय होने से नहीं कराया गया चुनाव

हल्द्वानी में कनेंद्र अध्यक्ष, बालम बने उपाध्यक्ष
हल्द्वानी विकासखंड के बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति के लिए कनेंद्र सिंह अध्यक्ष और बालम सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। जबकि धरमपाल, चंदन सिंह, कश्मीर सिंह, त्रिलोक सिंह, चंद्रप्रकाश और हिम्मत सिंह संचालक मंडल के सदस्य निर्वाचित हुए। सहकारी समिति कुंवरपुर के लिए राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और श्याम सिंह उपाध्यक्ष बने। पूरन चंद्र, महिपाल सिंह, कर्णवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, ममता, नवीन चंद्र संचालक चुने गए। हल्दूचौड़ सहकारी समिति के लिए मोहन सुयाल अध्यक्ष, किशोर जोशी उपाध्यक्ष, मोटा हल्दू में हेम दुर्गापाल अध्यक्ष हरिप्रिया जोशी उपाध्यक्ष बनाए गए। यहां हरीश चंद्र, हेम चंद्र, क्रय विक्रय हेतु आनंद बल्लभ, ईश्वरी दत्त, कमल विष्ट, ललित चंद्र ढौडियाल, ललित मोहन, आशीष कबड़वाल, पुष्पा देवी, ओम प्रकाश, भीम सिंह, रोहित भट्ट, शंकर दत्त संचालक बने। लाखनमंडी समिति में प्रकाश अध्यक्ष, लीला देवी उपाध्यक्ष, फतेहपुर में जितेंद्र सिंह अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, बच्चीनगर में सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष, बालम सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।

कोटाबाग में पान सिंह व बैलपड़ाव में नरेंद्र सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बने
कालाढूंगी (नैनीताल)। किसान सेवा सहकारी समिति कालाढूंगी के अध्यक्ष पद के लिए शेखर जोशी ने मोहन खोलिया को चार मतों से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद पर बृजेश साह निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोटाबाग साधन सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। बैलपड़ाव सहकारी समिति के चुनाव में नरेंद्र सिंह सामंत अध्यक्ष व शोभा कांडपाल निर्विरोध उपाध्यक्ष बने
विज्ञापन


भीमताल में संदीप बने अध्यक्ष
भीमताल की सात साधन सहकारी समिति में 5 में कांग्रेस और 2 में भाजपा जीती। भीमताल समिति के लिए संदीप मेहरा अध्यक्ष और दयानंद निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। मनोज भट्ट, भाष्कर भगवाल, योगेश तिवारी, अर्जुन चनौतिया, भुवन चंद्र, चंद्र जंतवाल बैंक प्रतिनिधि बने। नौलसाखौला साधन सहकारी समिति में गोपाल सिंह अध्यक्ष, कुंवर सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष बने। बैंक प्रतिनिधि में गोपाल सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह, ममता जोशी, जितेंद्र सिंह चनौतिया, मनोज सिंह चनौतिया, नवल कुमार आर्या चुने गये। भवाली साधन समिति में नारायण सिंह अध्यक्ष, पंकज कुमार और उपाध्यक्ष, बानना समिति में धमेंद्र शर्मा अध्यक्ष, बद्रीदत्त उपाध्यक्ष, ओखलढूंगा में उत्तम सिंह अध्यक्ष, गंगा सिंह उपाध्यक्ष, खुर्पाताल में रवेंद्र सिंह अध्यक्ष, प्रेम बल्लभ उपाध्यक्ष, ज्योलीकोट में राकेश मेहरा अध्यक्ष पुष्कर कठैत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

बेतालघाट में शेखर चंद्र, रातीघाट में गोधन अध्यक्ष
चापड़ साधन समिति में शेखर चंद्र अध्यक्ष, भूपाल दत्त उपाध्यक्ष, हल्द्वयानी साधन सहकारी समिति में लक्ष्मण सिंह अध्यक्ष, चंद्रशेखर उपाध्यक्ष, वर्धों में राजेंद्र सिंह अध्यक्ष, अनिल चंद्र उपाध्यक्ष, गरमपानी में पूरन सिंह अध्यक्ष, दर्शन सिंह उपाध्यक्ष, खैरानीबूंगा में सुरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र उपाध्यक्ष, रातीघाट साधन समिति में गोधन सिंह अध्यक्ष और मोहन सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।

धारी
सरना साधन समिति में चंपा देवी अध्यक्ष, गंगा सिंह उपाध्यक्ष बने। धानाचूली में चंद्रा देवी अध्यक्ष, मनोज कुमार उपाध्यक्ष, पहाड़पानी में देवेंद्र सिंह अध्यक्ष, कांतिबल्लभ उपाध्यक्ष, मानेघर में नंदन सिंह अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, लेटीबूंगा में हिम्मत सिंह अध्यक्ष, जयराम उपाध्यक्ष, चौखूटा साधन समिति में मोहन सिंह अध्यक्ष और दुर्गा सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए।

रामगढ़ साधन सहकारी समिति
गोविंद सिंह अध्यक्ष, भरत सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। नथुवाखान में बेगम सिंह अध्यक्ष, बहादुर सिंह उपाध्यक्ष, सूपी में पूरन सिंह अध्यक्ष, कमल गौड़ उपाध्यक्ष, मौना में आनंद सिंह अध्यक्ष, गिरीश चंद्र उपाध्यक्ष, बधौटी में भुवन चंद्र अध्यक्ष मुकेश जोशी उपाध्यक्ष, सुयालबाड़ी साधन समिति में रमेश चंद्र अध्यक्ष और पान सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

ओखलकांडा
ओखलकांडा साधन समिति में गणेश सिंह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र चुने गए। जबकि कालाआगर में पान सिंह अध्यक्ष, दीवान सिंह उपाध्यक्ष, गड़गडी में प्रकाश चंद्र अध्यक्ष, पूरन सिंह उपाध्यक्ष, ज्यौसूडा में गोपाल दत्त अध्यक्ष, गोपाल सिंह उपाध्यक्ष, नाई में धीरेंद्र सिंह अध्यक्ष, चंदन सिंह उपाध्यक्ष, अमझड़ में हयात सिंह अध्यक्ष चुने गए। यहां उपाध्यक्ष पद निरस्त किया गया। थलाड़ी में महेंद्र सिंह अध्यक्ष, दीवान सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

रामनगर
मालधनचौड़ साधन समिति में खुशीराम अध्यक्ष, दीपक कुमार उपाध्यक्ष बने। पीपलसाना में चंदो देवी अध्यक्ष, करम सिंह उपाध्यक्ष, पूर्वी रामनगर में दलीप सिंह हाल्सी अध्यक्ष, बिहारी लाल ध्यानी उपाध्यक्ष, पश्चिमी रामनगर में विजय पाल अध्यक्ष, नंदाबल्लभ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

ओखलकांडा में नामांकन पत्र नहीं मिलने से हंगामा
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा में नामांकन पत्र नहीं दिए जाने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। ज्योति बिष्ट, सरोज, दयाकृष्ण और बच्ची सिंह धौनी ने इसे भाजपा नेताओं की चाल बताई। खीम सिंह ने बताया जब ग्रामीणों ने निर्वाचन अधिकारी से नामांकन पत्र मांगे तो उन्होंने फार्म समाप्त होने की बात कहकर उन्हें नामांकन पत्र नहीं दिए। बाद में भीमताल जिला सहायक निबंधक कार्यालय से फार्म मंगाए गए लेकिन 1.45 बजे पहुंचे, तब तक नामांकन का तय समय समाप्त हो चुका था। निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन फार्म भरने का समय निकलने की बात कहकर फार्म लेने से इंकार कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर निर्वाचन अधिकारी हेम जोशी ने बताया कि नामांकन फार्म खत्म हो चुके थे। बाद में भीमताल से फार्म मंगाये गये। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा नामांकन पत्र बाहर ले जा कर फाड़ दिये गए थे।

मोटाहल्दू सीट कांग्रेस के पाले में
इस बार मोटाहल्दू समिति के चुनाव दिलचस्प रहे। सत्तासीन भाजपा सदस्यों को भुनाने में नाकाम रही। जिस कारण यह सीट कांग्रेस के पाले में चली गई। मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति का अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास रहा। हालांकि 1999 में यह सीट भाजपा की झोली में चली गई थी। हल्दूचौड़ समिति की सीट हमेशा भाजपा के पाले में रही है।

अब सहकारी संस्थाओं के निर्वाचन पर नजर
भीमताल (नैनीताल)। बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समितियों के प्रबंध समितियों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिले की विभिन्न शीर्ष संस्थाओं के चुनाव कराए जाएंगे। शीर्ष संस्थाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों से निर्वाचित होकर आए संचालक करेंगे। अगस्त से इन संस्थाओं के चुनाव होंगे। सहकारिता के विभिन्न कमेटियों के निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी गई है।
जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां बीएस मनराल ने बताया कि समस्त कर्मचारी संघ (ब्लॉक यूनियन) एवं प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी संघ के 9 और 10 अगस्त को होंगे। 20, 21 अगस्त को वेतन भोगी समिति, 12, 13 को समस्त क्रय-विक्रय समितिय, 3, 4 सितंबर को विशेष केंद्रीय सहकारी समिति, 26, 27 को केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार, 12, 13 नवंबर को जिला सहकारी संघ, 28, 29 नवंबर को जिला सहकारी बैंक, 28, 29 दिसंबर को उत्तराखंड कोआपरेटिव रेशम फेडरेशन के चुनाव संपन्न होंगे। 28, 29 दिसंबर को उत्तराखंड सहकारी आवास, 14, 15 जनवरी को अन्य शीर्ष सहकारी समितियों के चुनाव कराए जाएंगे। 30, 31 जनवरी को उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ, 15, 16 फरवरी को उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक और 27, 28 फरवरी को उत्तराखंड पीसीयू संघ के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें