हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विवि में नए सत्र 2018-19 के लिए स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले शुरू नहीं हो सके हैं। इसकी वजह देश भर के मुक्त विश्वविद्यालय को यूजीसी से मंजूरी नहीं मिलना बताया जा रहा है। वहीं, स्नातक और पीजी पाठ्यक्रमों में द्वितीय वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।
उत्तराखंड मुक्त विवि में वर्ष में दो बार ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन दाखिले की व्यवस्था है। इस वर्ष यूओयू में बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष, परास्नातक प्रथम वर्ष के लिए दाखिले नहीं हो रहे हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. आरसी मिश्रा ने बताया कि यूजीसी ने कुछ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी उसे सोमवार को भेज दिया। उम्मीद है कि दाखिले करने की अनुमति शीघ्र मिल जाएगी।