फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त का पानी पिला रहा जलसंस्थान

विज्ञापन
cold water
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक समाजसेवी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में जलसंस्थान पर शहर के पेयजल उपभोक्ताओं से बिलों की वसूली नहीं करने, अवैध कनेक्शन देने और मुफ्त का पानी पिलाने की शिकायत की है। उनका कहना है कि जलसंस्थान की इस कारस्तानी से विभाग को करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में समाजसेवी हेमंत सिंह गौनिया ने कहा है कि जलसंस्थान का हल्द्वानी डिवीजन पिछले कई सालों से अवैध कनेक्शन धारकों को मुफ्त का पानी पिला रहा है। कई सालों से उपभोक्ताओं द्वार बिल जमा नहीं किए गए हैं। विभाग द्वारा बकाएदारों से वसूली भी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सूचना अधिकार (आरटीआई) में इस बात का खुलासा हुआ है कि शहर में 14 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने जलसंस्थान के बकाए बिलों का 22 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। इनमें से कई उपभोक्ता गायब हो चुके हैं। आरटीआई में मांगी गई जानकारी में उन्होंने 666 पृष्ठों के 1386 रुपये विभाग में जमा कराए। जिलाधिकारी, कुमाऊं आयुक्त, प्रदेश के मुख्य सचिव से बकाया वसूली के संदर्भ में वार्ता हो चुकी है, लेकिन उनके स्तर पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे बकाएदारों के कनेक्शन काटते हुए उनसे वसूली की जाए। जमा नहीं करने वालों की आरसी काटी जाए और कुर्की के आदेश जारी किए जाएं। तभी विभाग को बकाया राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें