फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
हल्द्वानी में प्रदर्शन करते ट्रांसपोर्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने डीजल और थर्ड पार्टी बीमा के दामों में बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के दर्जनों व्यवसायी शुक्रवार को टीपीनगर गेट पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। आए दिन पेट्रोल डीजल के दामों में मनमाने ढंग से बढ़ोतरी की जा रही है। हर साल थर्ड पार्टी बीमा में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है। दिल्ली रूट पर चार-चार टोल प्लाजा से किराया बढ़ गया है। गुस्साए स्वर में कहा कि हालत इतनी बदतर है कि छोटा ट्रांसपोर्टर खत्म होने की कगार पर है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आए दिन होने वाली कीमतों के इजाफे में रोक नहीं लगाई तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में इंद्र भुटियानी, हाजी नफीस अहमद, अमन भट्ट, जसपाल मालदार, रईस कबाड़ी, मंजीत सेठी, विजय सक्सेना, महफूज सिद्दीकी, विजेंद्र चड्ढा, राहुल बिष्ट, महेंद्र सेठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें