फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से आंगन, बिजली उपकरणों को पहुंचा नकुसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/कालाढूंगी (नैनीताल)। गोरखपुर चौराहे पर स्थित विमला राणा, नंदी मल्ल, सुमित मल्ल के घरों में शुक्रवार रात दस बजे बिजली गिरने से आंगन, बिजली उपकरणों और पानी की लाइनों को नुकसान पहुंचा है। तीनों गृहस्वामियों ने बताया कि बारिश, तूफान के साथ बिजली गिरने से आंगन में दरार और बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गए। साथ ही पानी की पाइप लाइन टूटने और आम के पेड़ों को भी क्षति हुई है। नंदी मल्ल ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग को नुकसान के बारे में बता दिया है। साथ ही मुआवजे की भी मांग की गई है। इधर निशौला में ममता बिष्ट के घास के लूटे में बिजली गिरने से लूटा जलकर राख हो गया। वह कुछ दिनों पहले ही चांफी से घास खरीदकर लाई थीं। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष भावना नौलिया ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। उधर, तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा पूरनपुर में बल्देव के मकान की छत पर बिजली गिर गई। इस दौरान घर के सारे परिजन सोए हुए थे। मकान का लिंटर क्षतिग्रस्त होने से आंगन में सो रही सरबजीत कौर घायल हो गई। साथ ही बल्देव व उनके भाई के घर में रखे बिजली के सारे उपकरण फुंक गए। राजस्व निरीक्षक गुलहसन ने बताया कि घटना से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें