हल्द्वानी। लकी कमांडो फिल्म्स के बैनर तले बनी म्यूजिक वीडियो एहसास भारत के सभी ब्रांडेड चैनलों में रिलीज हो गई है। इसमें अल्मोड़ा की संजना भट्ट लीड रोल में हैं। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य और फिल्म निर्माता निर्देशक विक्की योगी ने बताया कि इस वीडियो के निर्देशक संतोष झा हैं। म्यूजिक सुनील देवांशी का है। अल्मोड़ा की मूल निवासी संजना भट्ट लीड रोल में दर्शकों के सम्मुख आएंगी। इसमें अभिनेता संदीप भारद्वाज, मनीष उप्पल, अभि पांडे मुख्य किरदारों में हैं। उत्तराखंड की होनहार फिल्म अभिनेत्री संजना भट्ट की आने वाली फिल्मों में दानव, संतोष ओझा फिल्म की ब्रिगेड ऑफ इलोजन आदि हैं। संजना को विक्की, फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव, हिमांशु हरड़िया आदि कलाकारों ने बधाई दी है। अभिनेत्री संजना, निर्देशक संतोष ओझा, मनीष उप्पल इस बार हल्द्वानी शरदोत्सव मेले में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।