फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी में दूसरे दिन भी नहीं होने दी पढ़ाई, प्रवेश प्रक्रिया बंद कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में स्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में सभी छात्र-छात्राओं को दाखिला देने के मुद्दे को लेकर आंदोलित छात्रों ने दूसरे दिन भी पढ़ाई नहीं होने दी। छात्रों ने गेट बंद कर ताले डाल दिए। छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया को भी बंद कराने के साथ चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का समाधान कुमाऊं विश्वविद्यालय नहीं करेगा तब तक कालेज में क्लासें नहीं चलने देंगे। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में छात्र नेता गजेंद्र सम्भल, गौरव सनवाल, रवि यादव, हिमांशु जोशी, दीपक तिवारी, ललित जोशी, चंदू मेहता, कुनाल मिश्रा, कार्तिक दरम्वाल, करन पडियार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सूरज पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन


छात्रों की मांगें
- पहले सेमेस्टर में फेल छात्रों को दूसरे व तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश दिया गया मगर तीसरे सेमेस्टर में पास होने के बावजूद आगे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पहले- दूसरे सेमेस्टर के लिए बैक परीक्षा देने की अनुमति दी जाए।
- विश्वविद्यालय के नये अधिनियम के तहत हुई सेमेस्टर परीक्षा में एक विषय में भी फेल छात्र को फेल दिखाया गया है। द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित दिखाया गया, इसे सही किया जाए।
विज्ञापन

- दिसंबर 2017 और जनवरी 2017 में बीएससी तृतीय सेमेस्टर ऑगेर्निक केमिस्ट्री का पेपर अंग्रेजी में था, इससे हिंदी माध्यम वाले अधिकांश छात्र फेल हो गए, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन

- बीएससी दूसरे सेमेस्टर के सभी विषयों का मूल्यांकन कराने के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- भूगोल में 300 पूर्णांक होने के बावजूद पहले और दूसरे सेमेस्टर में 150 अंक से मार्किंग दी गई है इसे सही कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें