हल्द्वानी। राजपुरा टनकपुर रोड गौला खनन गेट में चल रही अनियमितताओं के कारण वन निगम ने शुक्रवार को गेट बंद करा दिया। उधर वन विभाग ने बुग्गियों के माध्यम से सड़क पर एकत्र उपखनिज को जब्त कर हीरानगर परिसर में डाल दिया।
वन निगम के अधिकारियों को सूचना मिली कि बुग्गी चालक खनन करके राजपुरा एप्रोच मार्ग पर एकत्र कर रहे हैं। इससे यहां जाम की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए वन निगम के अधिकारियों ने गौला उपखनिज गेट बंद कर दिया। उधर उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने सड़क में रखा उपखनिज को जेसीबी से एकत्र कर हीरानगर वन चौकी में रखवा दिया।
डीएलएम हल्द्वानी जेएस रावत ने बताया कि बार-बार कहने के बाद भी बुग्गी वाले नहीं सुधर रहे हैं। इसे देखते हुए यह गेट बंद किया गया।
सड़क पर एकत्र किया उपखनिज किया जब्त