हल्द्वानी। निकाय चुनाव को देखते हुए मेयर ने जल्दबाजी में कालाढूंगी रोड पर लगने वाली स्ट्रीट लाइटों का शिलान्यास कर दिया, लेकिन 10 दिन बाद भी स्ट्रीट लाइटों का काम शुरू नहीं हो पाया है। कालाढूंगी चौराहे से मुखानी चौरोहे तक 39 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगनी हैं। ये काम लोनिवि की विद्युत खंड शाखा करा रही है। इसके लिए निगम से पैसा भी जारी हो चुका है। नगर निकायों में आचार संहिता लगने की डर से मेयर जोगेंद्र रौतेला ने 10 दिन पूर्व योजना का शुभारंभ कर काम शुरू कराने की बात कही। मगर अभी तक स्ट्रीट लाइटों का काम शुरू नहीं हो पाया है। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि लोनिवि को जल्द काम शुरू कराने को लेकर पत्र लिखा जा रहा है।