सितारगंज में जिला रामपुर निवासी रहमत अली की पत्नी आसमीना चीकाघाट गांव स्थित अपने मायके आई हुई है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आसमीना अपने बेटे समीर (छह) को लेकर बाजार आई। इसी बीच समीर उससे बिछड़ गया। करीब आधा घंटे तक समीर को तलाशने के बाद आसमीना रोती हुई कोतवाली पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई। एसआई धीरज वर्मा, मनोज कुमार और महिला कांस्टेबल रेखा डालाकोटी ने लापता बालक की खोज की। बालक सीएचसी के पास घूमता मिला, जिसे पुलिस ने उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। समीर गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा एक का छात्र है।