हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में पीवीसी कार्ड में लाइसेंस बनना शुरू हो गए हैं। पहले दिन 35 लाइसेंस पीवीसी कार्ड में बनाए गए। आरटीओ राजीव मेहरा ने बताया कि 15 फरवरी से आरसी भी पीवीसी कार्ड में बनने लगेगी। पहला लाइसेंस हेमंत सिंह टाकुली को देकर योजना का उद्घाटन किया गया।
बता दें कि लाइसेंस के खराब होने की शिकायत पर शासन ने पीवीसी कार्ड में लाइसेंस बनाने का निर्णय लिया था। इसके बाद हल्द्वानी में लाइसेंस बनाने के लिए पीवीसी मशीन लगाई गई। बृहस्पतिवार से यहां लाइसेंस बनना शुरू हो गए हैं।
15 फरवरी से आरसी भी मिलेगी पीवीसी कार्ड में
पहले दिन 35 पीवीसी लाइसेंस बने
आप भी बना सकते हैं पीवीसी में लाइसेंस
हल्द्वानी। जिनके लाइसेंस पूर्व में बन चुके हैं। वह भी पीवीसी कार्ड में लाइसेंस बना सकते हैं। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि पुराना लाइसेंस और 420 रुपये फीस जमा करके पीवीसी कार्ड में लाइसेंस बनाया जा सकता है।