फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में कृषकों का बिचौलिये नहीं कर सकेंगे शोषण: सुमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी सभापति सुमित हृदयेश ने ई-नाम योजना लागू होने से कृषकों को अपनी उपज का अधिक से अधिक मूल्य मिल सकेगा। बिचौलिये भी कृषकों का शोषण नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में मंडी में पंजीकृत कृषकों को मंडी की ओर से मुफ्त दो - दो क्रेटें भी वितरित कीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडी समिति के गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों को ई-नाम योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के लिए हल्द्वानी मंडी का भी चयन हुआ है। मंडी समिति के अंतर्गत आने वाले जनपदों नैनीताल, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर के किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का अधिक से अधिक मूल्य दिलाने तथा बिचौलियों से बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित ई-नाम योजना को उत्तराखंड की मंडियों में लागू किया गया है। मंडियों में अपना कृषि उत्पाद लेकर आने वाले समस्त किसानों के बैंक ब्यौरे, आधार कार्ड तथा अन्य जानकारी की प्रवृष्टि को उक्त ई-नाम योजना के ऑनलाइन पोर्टल में अंकित करने की प्रक्रिया चल रही है। मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव ने बताया कि मंडी में 2500 किसान पंजीकृत हैं जिसमें से दो सौ किसानों का ब्यौरा पोर्टल में अंकित किया जा चुका है। गोष्ठी में जिले के ओखलकांडा, धारी रामगढ़, मुक्तेश्वर, भवाली, भीमताल समेत विभिन्न स्थानों से पहुंचे 275 कृषकों को मंडी सभापति हृदयेश ने क्रेटें वितरित कीं। इस अवसर पर मंडी उपाध्यक्ष सलीम अंसारी, सदस्य यशपाल आर्य, कार्तिक बिष्ट, सुरेंद्र बर्गली, डीके पंत, विनोद दानी, मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव, मंडी सुपरवाइजर टीपी गुरुरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें