फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर की जिला जेल बनने में हजारों पेड़ों पर चलेगी आरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर की जिला जेल बनने में पापुलर के हजारों पेड़ों पर आरी चलाई जाएगी। जेल प्रशासन को इन पेड़ों को काटने की अनुमति मिल गई है। अब वन विभाग से इन पेड़ों का मूल्यांकन कराया जा रहा है ताकि शुल्क जमा कर पेड़ काटे जा सकें।
विज्ञापन

किच्छा के पास पराग फार्म में 40 एकड़ जमीन में जिला जेल प्रस्तावित है। इस जमीन पर बरसों से पापुलर के पेड़ लगे हुए है। इन पेड़ों को काटने के लिए जेल प्रशासन ने शासन से अनुमति मांगी थी जो अब मिल गई है। सूत्रों की मानें तो इस जमीन में करीब 5744 पापुलर के पेड़ हैं। अब जेल प्रशासन ने वन विभाग से इन पेड़ों का आगणन तैयार कराया है। इधर तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज के तहत आने वाली इस जमीन में पेड़ों की संख्या और मूल्यांकन किया गया। एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि वन विभाग के निर्धारित मूल्य के मुताबिक पेड़ों को मूल्यांकन किया जा रहा है, जो कि करीब 47 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें