फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ब्लॉक संसाधन केंद्र में ब्लॉक स्तरीय वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छह से 12 वीं तक के करीब 100 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दीपा मेहरा, नगमा, आकाश सक्सेना, राधा राठौर, कविता पंत, उर्मिला कार्की, प्रियांशी रावत, चंद्र जोशी, सीमा शर्मा विजेता रहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा जूनियर वर्ग में आफताब, छाया, प्रसन्नजीत हलधर, योगिता आर्या, आकृति पाल, अर्शुमा खान, बबीता लोहनी, मनीषा भट्ट, कार्तिक उप्रेती, सब जूनियर वर्ग में मिजबा, जया कालाकोटी, निखिल नेगी, मुशर्रफ हुसैन, कौशल कुमार मो. इकान विजेता घोषित किए गए।

विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने पुरस्कार के रूप में एलईडी बल्ब दिए। खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में राकेश सिंह और जेपीएन सिंह ने सहयोग किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इधर, शहर में ललित महिला आर्य इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण के स्लोगनों के साथ रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें