खटीमा। सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान में मंगलवार को श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह का शुभारंभ मुख्य यजमान नरेश गुप्ता, उनकी पत्नी और दर्जनों महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुआ।
श्रीमद् भागवत के मुख्य कथावाचक उज्जैन से पधारे स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरी जी महाराज ने कहा जो ईश्वर को मन से याद करता है उन्हें ईश्वर किसी न किसी रूप में अवश्य दर्शन देते हैं। क्रोध, मोह, लोभ, छल, कपट को त्यागकर प्रभु में लीन होने वाले की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। श्रीमद् भागवत के पहले दिन श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया और प्रसाद ग्रहण किया।