फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग से जुड़ी शिकायत है तो शिविर में आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिजली विभाग से संबंधित शिकायत से यदि आप परेशान हैं और दफ्तर के चक्कर लगाते थक चुके हैं तो अमर उजाला की ओर से आयोजित जागरूकता शिविरों में आएं। यहां आपकी समस्याओं का निदान होगा और नई जानकारी भी दी जाएगी। ये शिविर विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सहयोग से लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित बैठक में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य (उपभोक्ता) मनीष ओली ने नगर निगम पार्षदों को विद्युत संबंधी नियमों के बारे में जानकारी दी। पार्षदों की शिकायत थी कि उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के नियमों की जानकारी न होने के कारण विभिन्न दिक्कतों का सामना करना होता है। बैठक में तय किया गया कि अमर उजाला की ओर से नगर निगम के वार्डों में पार्षदों के सहयोग से उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। ओली ने बताया कि जागरूकता शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं को विभिन्न नियमों की जानकारी दी जाएगी, जिसमें नए कनेक्शन लेने संबंधी, गलत बिल आना, मीटर के खराब होने जैसी समस्याओं के साथ ही क्षतिपूर्ति देने के संबंध में जानकारियां दी जाएंगी। शिविर में सवाल जवाब का भी सत्र रखा जाएगा, इसमें उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के उचित तरीके से अवगत कराया जाएगा। बैठक में पार्षद राजेंद्र अग्रवाल, हितेश पांडे, महेंद्र नागर, मनोज कुमार गुप्ता, धीरेंद्र रावत, दिनेश बिष्ट, कम्मो रानी, शाहजहां बेगम और शोभा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां लगेंगे जागरूकता शिविर
1 - वार्ड 15 और 17 : सात नवंबर, प्राइमरी पाठशाला, रामपुर रोड।
2 - वार्ड 10 और 11 : 11 नवंबर, बद्रीपुरा प्राइमरी स्कूल।
3 - वार्ड 07 : 12 नवंबर, योग पार्क हीरानगर।
4 - वार्ड 18 और 25, 15 नवंबर, लाल मस्जिद के पास।
5 - वार्ड 08 और 22, 17 नवंबर, रामलीला मैदान।
(सभी शिविर अपराह्न तीन बजे से लगेंगे)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें