फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 5वीं गवर्नर कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट के विजेताओं को राज्यपाल डा. कृष्णकान्त पॉल द्वारा राजभवन में पुरस्कार वितरित किए गए। टूर्नामेंट में ओवरऑल विजेता भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल और उप विजेता सैनिक स्कूल घोड़ाखाल रहा।
विज्ञापन

राज्यपाल डा. पॉल ने कहा कि गर्वनर गोल्फ कप प्रतियोगिता में पिछले वर्षों से प्रतिभागियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो गोल्फ खेल के लिए अच्छी बात है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ ही खेल भी आवश्यक है।
गोल्फ टूर्नामेंट में बालिका वर्ग में विजेता सेंट मेरी कॉन्वेंट नैनीताल की भूमिका मिश्रा और सेंटमेरी की उप विजेता सुचिता जोशी रहीं। इसी तरह बालक पुटिंग वर्ग में विजेता लांग व्यू पब्लिक स्कूल के ऋतिक मिश्रा व उप विजेता घोड़ाखाल स्कूल के अंशुल रहे। बालिका वर्ग में 12 वर्ष तक के विजेता सेंटमेरी की खलिशा व उपविजेता सेंटमेरी की गर्विता रही। 12 से 15 वर्ष वर्ग में विजेता मोहनलाल साह बालिका विद्यामंदिर की शाहिला अब्दुल्ला व उप विजेता सेंटमेरी की सुचिता जोशी रही। 15 से 17 वर्ष वर्ग में विजेता मोहल लाल साह बालिका विद्या मंदिर की कीर्तिका व उप विजेता सेंटमेरी की भूमिका मिश्रा रही। बालक वर्ग में अंडर 12 वर्ष वर्ग में विजेता भारतीय शहीद सैनिक के सौरभ व उप विजेता ओकउड स्कूल के संजीत यादव रहे। 12 से 15 वर्ष वर्ग में लांगव्यू पब्लिक स्कूल की सौम्या टम्टा विजेता व सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के अविनाश कुमार उप विजेता रहे। 15 से 17 वर्ष वर्ग में विजेता लांगव्यू के ऋतिक मिश्रा व जीआईसी के अभिषेक आर्या उप विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें