फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमू स्टेशन वाहन पार्किंग स्थल पर चला सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्वच्छता पखवाड़े के तहत छावनी परिषद, केमू स्टेशन स्थित टैक्सी यूनियन ने पार्किंग स्थलों पर सफाई अभियान चलाया। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने वहां लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया और कूड़ा निस्तारण की जानकारी दी। मालूम हो कि इस क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने के कारण लोग परेशान रहते हैं। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने भी लोगों से सफाई के लिए स्वयं जागरूक होने का आह्वान किया। सफाई अभियान में शुलभ इंटरनेशनल के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शंकर ठाकुर, सुनील कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे। इससे पहले छावनी परिषद ने गांधी चौक क्षेत्र में भी अभियान चलाया और वहां लोगों को कूड़ेदान वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें