फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के चावल में गड़बड़ी करने वालों पर एफआईआर होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। चावल के खेल की गूंज मंगलवार को कालाढूंगी के तहसील दिवस में भी सुनाई दी। डीएम ने भी माना कि गोदामों में खराब चावल आ रहा है इसलिए सस्ते गल्ले के विक्रेता चावल का उठान सतर्कता से करें। उन्होंने कहा कि गरीबों के राशन में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते निचले स्तर के कर्मचारियों ने चावल के मामले में गड़बड़ी की है। इस कारण गोदामों में खराब चावल पहुंच गया। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता का चावल ही गोदामों में उतरा जाय। उन्होंने पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन का उठान अपनी निगरानी में ही करें। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस की शिकायतों को गंभीरता से लेकर 15 दिन में निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए। बजूनिया हल्दू निवासी गोपाल बिष्ट द्वारा ग्रामीणों को हक हकूक नहीं दिए जाने की शिकायत पर डीएम ने पिछले वर्ष ग्रामीणों द्वारा लगाये गये परमिटों की जांच के आदेश दिए। निहाल नदी से हो रहे भू-कटाव, फसल नुकसान की समस्या पर समिति गठित करने को कहा। धापला में बीएसएनएल टावर लगाने के लिए सर्वे कराने, पेयजल लाइन और टंकी की मरम्मत के लिए आपदा में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधान ग्राम पंचायत की निधि को सिर्फ खड़ंजा और सीसी मार्ग बनाने में ही खर्च न करें, इस निधि से पेयजल और अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी करें। तहसील दिवस मेें वन विभाग के कोई अधिकारी के उपस्थित न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। तहसील दिवस में 56 शिकायतें आईं, जिसमें 37 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें