फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतेजामियां कमेटी खिलाफ एसडीएम ने बिठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हिसाब किताब में अनियमितता की शिकायत के बाद एसडीएम रजा अब्बास ने जामा मस्जिद की इंतेजामियां कमेटी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच तहसीलदार नीतेश डांगर करेंगी।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य मो. इरफान ने कुछ माह पूर्व डीएम को ज्ञापन भेजकर कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि मस्जिद में संचालित वाके मदरसे को जकात के माध्यम से हर साल लाखों रुपये मिलते हैं। इस बजट में हेराफेरी हो रही है, जबकि इस बजट का उपयोग अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए किया जाता है।

कमेटी ने चार पांच सालों से फंड का हिसाब किताब सार्वजनिक नहीं किया है। इधर, शिकायत के बाद अब एसडीएम रजा अब्बास ने मामले की जांच बैठा दी है। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व पुलिस की टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें