फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी काटने के मामले में पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर में चोटी काटने की घटनाएं सामने आने पर जिले की पुलिस भी सतर्क हो गई है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को संवेदनशील मामले में ग्राम प्रधानों और मलीन बस्ती के लोगों को चौकन्ना रहने और तत्काल सूचना देने की सलाह दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में चोटी काटने की घटनाएं प्रकाश में आई है इसी कारण उन्होंने थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी बड़े घराने की महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं प्रकाश में नहीं है। सूचनाओं के अनुसार मध्यम और गरीब वर्ग की महिलाओं की चोटी करने के मामले में अन्य जिलों में भी आए हैं। लोगों को बताया गया है चोटी कटने के मामले में शरारती तत्व अफवाह फैला सकते हैं। पुरानी रंजिश को लेकर विरोधी फायदा उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें