फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे देरी से पहुंची वॉल्वो बस, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिल्ली रूट की वॉल्वो बस के मंगलवार करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचने पर हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों की काठगोदाम के अधिकारियों की शिकायत मोबाइल पर सीधे एमडी परिवहन से कर दी। लापरवाही बरतने पर काठगोदाम डिपो के एक अधिकारी को मोबाइल पर फटकार भी पड़ी।
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो की वॉल्वो बस (यूके 07 1148) सुबह साढ़े 10 बजे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होती है। दिल्ली रूट के यात्रियों ने इस बस की सीटें ऑनलाइन बुक की थीं। यात्री सुबह दस बजे से हल्द्वानी स्टेशन पर पहुंचकर वॉल्वो बस का इंतजार कर रहे थे। करीब घंटे तक बस के काठगोदाम डिपो से हल्द्वानी स्टेशन पर न पहुंचने से यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने स्टेशन पर हंगामा काटना शुरू कर दिया। एक यात्री ने फोन पर एमडी परिवहन दीपक जैन से मोबाइल पर सीधे बात कर शिकायत कर दी।
सूत्र बताते हैं कि इसके बाद एमडी परिवहन ने काठगोदाम डिपो के एक अधिकारी को फोन पर जमकर फटकार मारी। अफरातफरी के बीच करीब 12 बजे हल्द्वानी स्टेशन पर वॉल्वो बस पहुंची। इसमें सवार होकर यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस संबंध में आरएम कुशीराम ने बताया कि काठगोदाम डिपो वॉल्वो बस के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी। संभवत: बस में कोई खराबी आने की सूचना मिली थी। यात्रियों के लिए दूसरी वॉल्वो बस उपलब्ध करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों में ऑनलाइन बुकिंग
रोडवेज बसों की सीटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट यूटीसी ऑनलाइन डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर टिकट बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें