फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: हिल स्टेशन की ओर रुख करने लगे देश-विदेश के सैलानी, नैनीताल के 70, भवाली-भीमताल में 50 फीसदी होटल पैक

Fri, 17 May 2024 06:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

गर्मी से राहत पाने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से सैलानियों ने नैनीताल के साथ ही भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर के होटलों में अग्रिम बुकिंग करा ली है। इस वीकेंड में नैनीताल के 70 फीसदी होटल व होम स्टे पैक हो चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से राहत पाने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से सैलानियों ने नैनीताल के साथ ही भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर के होटलों में अग्रिम बुकिंग करा ली है। इस वीकेंड में नैनीताल के 70 फीसदी होटल व होम स्टे पैक हो चुके हैं। इसके साथ ही भवाली, भीमताल व मुक्तेश्वर में 50 फीसदी कमरे पैक हैं। इसके अलावा होटलों में सैलानियों की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


महानगरों में गर्मी शुरू होने के साथ ही देश-विदेश के सैलानी हिल स्टेशन की ओर रुख करते हैं। शुक्रवार और शनिवार को नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूलों में वार्षिकोत्सव है। इसे देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि सैलानियों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउसों में पर्यटक संपर्क कर रहे हैं। भवाली, भीमताल व मुक्तेश्वर के व्यपारियों का कहना है कि इन तीन दिनों में बेहतर कारोबार होने का अनुमान है।

 ग्रीष्मकालीन सीजन के लिए सैलानियों की पूछताछ जारी है। आगामी तीनों दिनों तक करीब 70 फीसदी तक होटलों के कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इस पर्यटन सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें