फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में 6.93 लाख मतदाताओं के प्रपत्र डिजिटाइज

Wed, 08 Jul 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद के कुल 7,65,135 मतदाताओं में से अब तक 6,93,237 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। पुनरीक्षण के दौरान 71,898 (9.40 प्रतिशत) मतदाता अन-कलेक्टिबल श्रेणी (गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा नहीं किए) में चिह्नित किए गए हैं। इनमें 10,182 मृत, 45,763 स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित, 4,480 अन्यत्र पंजीकृत, 11,142 अनुपस्थित और 331 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक अन-कलेक्टिबल मतदाता 59-हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में 20,903 (14.90 प्रतिशत) और 58-नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में 10,959 (10.50 प्रतिशत) दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश अनुपस्थित, शिफ्ट, मृत्यु व डुप्लीकेट मतदाता (एएसडीडी) सूची में शामिल हो गया है या प्रारूप निर्वाचक नामावली में उसका नाम नहीं है तो वह 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच निर्धारित प्रपत्र-6 एवं घोषणा-पत्र के साथ दावा प्रस्तुत कर सकता है। दावों और आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से प्रारूप निर्वाचक नामावली में अपना विवरण अवश्य जांचने और किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित अवधि के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है ताकि वह वोट देने से वंचित न रह सकें। उन्होंने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व स्वीकृति के अनुसार जनपद में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) का कार्य भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें