नैनीताल। स्वतंत्रता सेनानी व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही न्याय और समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मल्लीताल स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य संयोजक पूरन मेहरा ने पंत को मानवता और उच्च मूल्यों का सजग राजनीतिज्ञ बताया। कहा कि पंत का जीवन असहायों के प्रति आत्मीयता का उत्कृष्ट उदाहरण था। उन्होंने न केवल राजनीति बल्कि समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए भी निरंतर कार्य किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, पूर्व वन क्षेत्राधिकारी हीरा सिंह शाही, अतुल पाल, गोविंद जोशी, सभासद जीतेंद्र पांडे जीनू, पीयूष जोशी, प्रदीप कुमार, राजेंद्र परगांई आदि मौजूद रहे।