रामनगर। ग्राम पुछड़ी स्थित ज्योतिबा फुले सायंकालीन स्कूल में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्कूल संयोजक नवेंदु मठपाल ने महिला दिवस के इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा कि सबसे पहला महिला दिवस, न्यूयॉर्क नगर में 1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। 1917 में सोवियत संघ ने इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया और यह आसपास के अन्य देशों में फैल गया। इस दौरान दिव्या आर्य, मंजू देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, शांति देवी, गुंजन देवी, गौरा देवी, डोली देवी आदि मौजूद रहे।